- Hindi News
- गेंहूं पर पीलेपन की पहचान के लिए किया जागरूक
गेंहूं पर पीलेपन की पहचान के लिए किया जागरूक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
पंजाब एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी के गेंहूं विशेषज्ञों की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में सर्वे किया गया। जिसमें गेंहूं की जांच पड़ताल की गई। इस दौरान जांच पड़ताल द्वारा गेंहूं में पीलेपन के अलावा ओर भी कई कारण देखने को मिले।
इसी पीलेपन को खत्म करने के लिए किसान कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव कर रहे हैं। इस अवसर पर युनिवर्सिटी के प्लांट पैथालॉजी विभाग के मुख्य पुश्पिंदर सिंह ने बताया कि अगर पत्तों के ऊपर हल्दी रंग का धुड़ा नजर आए तो कीटनाशक टिल्ट, फोलिकर, शाइन, बंपर आदि दवाईयों का छिड़काव करना चाहिए। किसानों को पीलेपन की पहचान करने के लिए भी जागरूक किया गया।
वहीं, आज कल के मौसम पीलेपन का ज्यादा खतरा फसलों को ही होता है। जिसके कारण पहाड़ी इलाकों में क्षेत्र की देखरेख करने की हिदायतें दी गई हैं।
पीएयू वैज्ञानिकों ने किसानों को खात्में के लिए बताए कीटनाशक