- Hindi News
- नशे के खिलाफ एकजुट होकर लडऩी होगी लड़ाई : लाली
नशे के खिलाफ एकजुट होकर लडऩी होगी लड़ाई : लाली
भास्कर न्यूज - लुधियाना
लंबे समय से राज करने वाली कांग्रेस, अकाली-भाजपा सरकार पंजाब को समृद्ध बनाने के दावे तो करती आई है। पर किसी ने आप आदमी, गरीब व मजदूरों की परेशानियां हल करने का प्रयास नहीं किया। पार्टी के नेताओं ने केवल अपने हितों के लिए लोगों को लूट रही है। नशे के सौदागर पंजाब को खोखला कर रहे है। जिसे रोकने के लिए एकजुट होकर लड़ाई लडऩे की जरूरत है। यह विचार बसपा नेता रमनजीत लाली ने लाडोवाल में पत्रकार वार्ता के दौरान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेस की सरकार हो या मौजूदा की अकाली-भाजपा सभी ने केवल अपनी घरों को भरने का ही काम किया है, पर जनता के हित के बारे में किसी ने नहीं सोचा। स्कीमों के लाभ जरूरतमंदों को ना मिल अपने चहेतों को लाभ पहुंचा रहे है। उनके पार्टी के कार्यकर्ता विधवाओं, बुजर्गों को पैंशन, बेरोजगारों को मासिक भत्ता, जरूरतमंदों को फ्री मेडिकल सुविधा देने की मांग की जंग लड़ते रहेंगे। इस दौरान ज्ञान सिंह बाली, महिंदर सिंह, प्रधान गुरमेल सिंह, मोहन सिंह चौहान, गुरप्रीत सिंह, राम नरेश, गुरमेल संधू, निर्मल सिंह आदि मौजूद थे।