पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैक्सों में राहत ऊंट के मुंह में जीरे के समान: गुप्ता

टैक्सों में राहत ऊंट के मुंह में जीरे के समान: गुप्ता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमुख संवाददाता - लुधियाना
पंजाब सरकार की उद्योग व व्यापार विरोधी नीतियों के विरोध में शिवसैनिकों की ओर से की गई भूख हड़ताल के बाद की पंजाब सरकार की ओर से व्यापरियों को दी गई टैक्सों में राहत मात्र ऊंट के मुंह में जीरा है। ये बात शिवसेना हिंदुस्तान के पंजाब अध्यक्ष कृष्ण शर्मा और महासचिव अमर टक्कर ने एक प्रेसवार्ता दौरान कही।
शर्मा ने कहा कि हम फिर भी पंजाब सरकार का धन्यवाद तो करते हैं कि उन्होंने व्यापारियों को कुछ राहत तो दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने शिव सेना के छोटे से आंदोलन से प्रभावित होकर व्यापारी वर्ग को टैक्सों में राहत प्रदान करके साबित कर दिया है कि अगर दृढ़ निश्चय से कोई भी आंदोलन किया जाए तो उसके सार्थक परिणाम अवश्य मिलते हैं।
पंजाब सरकार को अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारी वर्ग को बचाने के लिए उन पर थोपी गई टैक्सों की भरमार को कम करके उन्हें राहत प्रदान करें ताकि पंजाब का व्यापारी वर्ग प्रफुल्लित हो सके। कम किए गए टैक्सों से व्यापारी वर्ग भले ही संतुष्ट नहीं है फिर भी हम राज्य सरकार का हार्दिक धन्यवाद करते हैं और टैक्सों के कम होने तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे। इस अवसर पर कृष्ण शर्मा, अमर टक्कर, रामराज गर्ग, अनिल सिंगला, कृष्ण बांसल, कन्हैया लाल, सोनू कुमार और आशीष सिंगला सहित अन्य भी मौजूद थे।