पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीजा डीटीओ और साला क्लर्क, घर में ही चला रहे थे सुविधा सेंटर

जीजा डीटीओ और साला क्लर्क, घर में ही चला रहे थे सुविधा सेंटर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरिष्ठ संवाददाता - लुधियाना
ट्रकों को ग्रीस देने का काम करने वाले एक युवक ने जाली ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का गोरखधंधा शुरू कर दिया। काम चलाने के लिए युवक ने अपने जीजा को डीटीओ बना दिया और खुद क्लर्क बनकर ग्राहकों से डीलिंग शुरू कर दी। लेकिन दोनों जीजा-साला थाना सदर की पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने यूपी के रहने वाले धर्म सिंह व उसके साले आनंद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 25 जाली लाइसेंस, 20 खाली जाली लाइसेंस बनाने के लिए तैयार किए गए कार्ड, 11 लोगों की फोटो, 1 मल्टी मोहर, कंप्यूटर, स्कैनर व अधिकारियों के साइन करने वाले ग्रीन पैन व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने गुरु नानक नगर में नाकाबंदी के दौरान दोनों को पकड़ा। आरोपियों ने बताया कि ५०० रुपए में फर्जी लाइसेंस बनाते थे।



५०० रुपए में फर्जी लाइसेंस बनाने वाले पकड़े

ऐसे बनाते थे लाइसेंस