पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आज

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने शहरी इलाके में अपना संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की मुहिम तेज कर दी है। जिसके तहत वीरवार को सुबह 11 बजे से जवाहर नगर कैंप में कार्यकर्ता बैठक कांग्रेसी नेता लाली घई के निवास पर होगी। इस दौरान कांग्रेस शहरी जिला कमेटी के प्रधान पवन दीवान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बुधवार की शाम कार्यकर्ता बैठक के दौरान कांग्रेसी नेता घई ने यह जानकारी दी। वर्करों को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के सत्ताधारी अकाली भाजपा गठबंधन की तानाशाही के चलते समाज का हर वर्ग दुखी है। अगले लोकसभा चुनाव में जनता सत्ताधारियों को सबक सिखा देगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेसी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। खासकर राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से दुखी शहरी पार्टी से जुड़ रहे हैं।