- Hindi News
- पानी भरने से रेलवे का सर्वर हुआ ठप, यात्री रहे परेशान
पानी भरने से रेलवे का सर्वर हुआ ठप, यात्री रहे परेशान
लुधियाना - बुधवार को बाद दोपहर हुई बरसात के कारण रेलवे का सर्वर बंद होने से आरक्षण केन्द्र व चालू टिकट केन्द्र व एजेंसियों के कंपयूटर बद हो गए। जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आला अधिकारियों ने सूचना मिलते ही मुरम्मत कार्य शुरू करवाया। इस दौरान रश को देखते हुए मैन्यूअल टिकट देकर लोगों को राहत दी गई। मिली जानकारी के अनुसार करीब 5 बजे ही सर्वर डाउन होना शुरू हो गया और आधे घंटे के बाद सभी कंपयूटर ठप्प हो गए। जिस पर चालू टिकट केन्द्र व एजेंसियों पर लंबी कतारे लग गई। पता चलते ही स्टेशन सुपरीटैंडेंट आर के शर्मा मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने यात्रियों की परेशानी देखते हुए मैन्यूअल टिकट देने का काम शुरू करवाया। दो घंटे की कड़ी मुश्त के बाद दोबारा कंप्यूटरों ने काम करना शुरू किया।