- Hindi News
- गणतंत्र दिवस को लेकर चेकिंग जीआरपी ने पकड़े 44 लोग
गणतंत्र दिवस को लेकर चेकिंग जीआरपी ने पकड़े 44 लोग
भास्कर न्यूज - लुधियाना
गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा प्रबंध कड़े करने के लिए की चेंकिंग करते हुए जीआरपी की पुलिस ने कई ट्रेनों में चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने चेकिंग करते हुए रेलवे नियमों की उल्लंघना करने के आरोप में 44 लोगों को पकड़ लिया। जिनसे पुलिस ने 21 हजार रूप जुर्माना वसूल किया। जानकारी देते हुए एस आईडी मुरलीधर ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस की तरफ से विशेष चेकिंग की जा रही है। जिस के लिए इंस्पेक्टर बलवीर सिंह घुम्मन की टीम को लेकर जांच की गई। इस दौरान छत्तीसगढ एक्सप्रैस, शान-ए-पंजाब, जलियावाला बाग, डीलक्स एक्सप्रैस, दादर एक्सप्रैस व आम्रपाली एक्सप्रैस में जांच की। इस दौरान उनके साथ टिकट चेकरों की टीम भी थी। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में चेकिंग के दौरान कुछ लोगों को बिना टिकट व कुछ लोगों को बिना प्लेटफार्म टिकट के पकड़ा गया। इस दौरान 5 लोगों को संदिग्ध हालत में पकड़ कर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देशों पर लगातार चेंकिंग की जा रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों में विडियोग्राफी भी करवाई जा रही है।