- Hindi News
- विटामिन डी की कमी से हड्डियों में कमजोरी
विटामिन डी की कमी से हड्डियों में कमजोरी
भास्कर न्यूज - लुधियाना
दैनिक भास्कर के बीएचएल सिटी सेंटर स्थित दफ्तर में ऑर्थो चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। खैरा अस्पताल के डॉ. अवतार सिंह खैरा ने अपनी टीम के साथ मिल कर लोगों की बोन डेंसिटी मिनरल की जांच की गई।
जांच के दौरान डॉ. अवतार सिंह ने बताया कि प्रोटिन और कैल्शियम की वजह से ही हड्डियों का विकास व मजबूती होती है। सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि जिंदगी के पहले दिन से ही खाने पीने पर विशेष ध्यान दिया जाए। गर्भवती मां को चाहिए कि वो पौष्टिक खाने पर विशेष ध्यान दे।
20 से 25 साल की उम्र में हड्डियों के ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। जिसे 60 से 50 साल की उम्र तक कायम रखा जा सकता है। जिसे संतुलित आहार,
एक्सरसाइज व सनलाइट को
पूरी तरह से लेकर ही कायम रखा जा सकता है। सिर्फ सप्लीमेंट्स या कैल्शियम लेने से कोई फायदा नहीं हो सकता। खुद का ध्यान रखने से ही पूरी तरह से स्वस्थ रहा जा सकता है।