केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - लुधियाना
गैस की कीमत बढऩे और सब्सिडी ना मिलने पर शिअद महिला विंग ने ताजपुर रोड जाम कर रोष प्रदर्शन किया। कमलेश रानी ने कहा कि घरेलू गैस आम आदमी की पहुंच से दूर जा चुकी है। घर में गैस खत्म हो जाने पर 1350 रुपये का इंतजाम करना गरीब लोगों के लिए मुश्किल है। सब्सिडी के बारह सिलेंडर हो जाने पर भी डिस्ट्रीब्यूटर सब्सिडी रेट पर सिलेंडर ना देकर पूरा दाम वसूल कर रहे हैं। जिस कारण मध्यम वर्ग के लोग सिलेंडर नहीं ले पाते। इलाका निवासियों ने कहा कि सब्सिडी का पैसा भी उनके खाते में नहीं आ रहा है। गैस कंपनी वालों से जब इस बारे में बात की जाती है, तो वह ढंग से बात नहीं करते। प्रदर्शनकारियों में रक्षा गुप्ता, संतोष, नीलम, रेखा, ममता, कश्मीर कौर, कमलजीत, रीना, फूलन, मोनिका, बबली, अर्चना, नंदनी, हरभजन कौर, शांति, विक्की, गोपाल व अन्य मौजूद थे।