बाबा बालक नाथ के झंडे की फेरी निकाली
लुधियाना - दुगरी स्थित अमर सिद्ध बाबा बालक नाथ जी मंदिर की तरफ से विजय कपूर की अध्यक्षता में बाबा बालक नाथ जी के झंडे की 11वीं वार्षिक फेरी निकाली गई। यह फेरी मंदिर से शुरु होकर गिल गांव, आलमगीर, डेहलों, अहमदगढ़ मंडी से वापिस डेहलों गुरम, साहनेवाल, गांव जस्सड़, खानपुर, बरोटा रोड, क्वालिटी चौक से वापस मंदिर में आकर संपन्न हुई। इस दौरान गुरु कृपा निष्काम सेवा मंडल के सदस्यों ने बाबा जी के भजन गाए। भगत विजय कपूर की ओर से फेरी के दौरान 60 घरों में बाबा जी की ज्योति प्रज्वलित की गई। इस अवसर पर संजय मेहता, सुरिंदर शर्मा, अवतार सितारा, बबलू कपूर, स्पर्श कपूर, बलबीर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।