- Hindi News
- लक्ष्मी लेडीज क्लब में तंबोले की रही धूम
लक्ष्मी लेडीज क्लब में तंबोले की रही धूम
भास्कर न्यूज - लुधियाना
लक्ष्मी लेडीज क्लब में स्पेशल मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के मेंबरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम में क्लब मेंबरों ने तंबोला खेल कर खूब आनंद उठाया। इसी के तहत क्लब की ओर से वास्तु शास्त्र स्पेशलिस्ट रूपा बत्रा को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर रूपा बत्रा ने क्लब मेंबरों से वास्तु शास्त्र के बारे में जानकारी भी सांझी की। जिसमें क्लब मेंबरों ने बढ़े उत्साह के साथ भाग लिया। रूपा बत्रा ने मेबरों के साथ अपने विचार भी साझे किए। मेंबरों की तरफ से कार्यक्रम में ओर भी कई गेम्स खेली गई।