- Hindi News
- ताजपुर में दुकान के ताले तोड़ सामान चोरी
ताजपुर में दुकान के ताले तोड़ सामान चोरी
लुधियाना - ताजपुर रोड के पास फाइनेंस की दुकान के ताले तोड़ समान चोरी हो गया। दुकान मालिक सुबह दुकान पहुंचा तो देखा कि ताले टूटे पड़े थे और अलमारी में पड़ी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का रिकार्ड व अन्य कीमती समान चोरी कर ले गए। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने बस्ती जोधेवाल के सुरिंदर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। हेंड कांस्टेबल सुखदेव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की ताजपुर रोड के पास फाइनेंस की दुकान है। 20 जनवरी की रात को वह दुकान बंद कर घर चला गया। अगली सुबह जब वह दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान के ताले टूटे पड़ थे। जब वह दुकान के अंदर गया तो देखा कि अलमारी के ताले टूटे पड़े थे। अलमारी में पड़ी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का रिकार्ड अन्य कीमती समान गायब था।