पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15.50 लाख की लागत से गुरु गोबिंद सिंह नगर में लगेंगी स्ट्रीट लाइट्स

15.50 लाख की लागत से गुरु गोबिंद सिंह नगर में लगेंगी स्ट्रीट लाइट्स

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
वॉर्ड नंबर 8 में के इलाके गुरु गोबिंद सिंह नगर में पार्षद दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला ने इलाके में स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य उद्घाटन किया। जिनकी लागत 15.50 लाख के करीब है। इस मौके पार्षद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें न होने के कारण हादसा होने का डर रहता है। अंधेरा होने के कारण लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल होता है। जिसके चलते इलाके में स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा रही है। भोला ने बताया कि कुछ दिनों में गुरु गोबिंद सिंह नगर की मेन सड़क का कार्य भी शुरु करवाया जा रहा है। इस मौके प्रधान अश्वनी कुमार, प्रधान बलकार सिंह, जगजीत ग्रेवाल, जगदीश सिंह, पप्पी, सुरिंदर सिंह, रामकरन यादव, लखविंदर गिल, अवतार दिओल, दलविंदर सिंह, राज ग्रेवाल, गुरचरन छाबड़ा, मदन, विवेक सिंह, गुरनाम गामा, राकेश कुमार, सुखवीर, मगु, अश्वनी शर्मा गोभी, शिंदा, रनजीत सैणी, रिषी, कृष्ण लाल, सुनीता रानी, इंदरपाल, सुरजीत सिंह व अन्य मौजूद थे।