पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडियन कैंप में शहर का विपुल

इंडियन कैंप में शहर का विपुल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनमीत मिश्रा - लुधियाना
लुधियाना का विपुल कुमार ((19)) इंडिया वालीबॉल कैंप लिए चयनित हुआ है। वो पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में बीए फस्र्ट इयर का स्टूडेंट है। उसने वालीबॉल में अपने कैरियर शुरूआत 2008 में की। उससे पहले भी वो अंडर-14, 16, 17 तथा अंडर-19 के नेशनल चैंपियनशिप में भागीदारी कर चुका है। सभी वर्गों में वो अपनी टीम का बेस्ट सेटर रहा, और कई मैडल अपने नाम कर चुका है।
अपनी सफलता का श्रेय विपुल अपने कोच अमरीक सिंह बिल्ला और पिता नरिंदर सिंह को देता है। उसका कहना है कि पिता किसान हैं, लेकिन उन्होंने कभी किसी चीज की कभी किल्लत नहीं महसूस होने दी। शुरू से ही वालीबॉल की तरफ रुझान होने के कारण मेरी सफलता के लिए घरवालों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। विपुल की वालीबॉल टीम जूनियर नेशनल में छठे स्थान और सीनियर नेशनल में पंजाब पुलिस की ओर से खेलते हुए तीसरे स्थान पर रही।



नेश्नल वॉलीबाल संभावित टीम के लिए निभाएगा सेटर की भूमिका