पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फॉर्म ठेकेदार ने वीरवार को भी जारी रखी चार गुणा वसूली

फॉर्म ठेकेदार ने वीरवार को भी जारी रखी चार गुणा वसूली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजेश शर्मा. लुधियाना - डीसी के आदेश से बेपरवाह मिनी सेक्रेटेरिएट में फॉर्म ठेकेदार वीरवार को भी आवेदकों से चार गुणा रकम वसूलता रहा। पांच रुपए के फॉर्म को 20 रुपए में बेच रहे ठेकेदार ने सुविधा सेंटर के बाहर लगाए काउंटर पर लगी सरकारी रेट लिस्ट भी फाड़ रखी है। लिस्ट के नाम पर सिर्फ बची है एक लाइन जिस पर लिखा है 10 पन्नों के फॉर्म सैट का रेट है बीस रुपए फाइल कवर सहित। लेकिन इसके विपरीत ठेकेदार 3 पन्नों वाले फॉर्म के भी बीस रुपए चार्ज कर रहा है। 10 पन्नों वाला फॉर्म भी बिना फाइल कवर के ही बेचा जा रहा है।
क्या है मामला : बुधवार को बेटों के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने मिनी सेक्रेटेरिएट पहुंचे कारोबारी संजय कुमार से फॉर्म ठेकेदार ने पांच रुपए की बजाए बीस रुपए वसूल लिए। संजय ने इस बाबत डीसी रजत अग्रवाल को लिखित शिकायत की तो ठेकेदार के गुर्गों ने डीसी ऑफिस के सामने ही संजय व उसके दोनों बेटों विवेक व फलक की पिटाई कर दी।