पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुद्वारा सिंह सभा में कराया विशेष गुरुमति समागम

गुरुद्वारा सिंह सभा में कराया विशेष गुरुमति समागम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा में गुरमति समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर सिंह सभा के प्रधान गुरमीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में विशेष गुरमति समागम करवाए जाते हैं। वहीं गुरुमति समागम में दरबार साहिब बाबा बकाला वाले हजूरी रागी भाई सुखजिंदर सिंह जी ने कीर्तन कर के संगतों को निहाल किया गया। समागम में संगतों ने कीर्तन और कथा सुन कर अपने आप को गुरु जी के साथ जोड़ा और गुरू का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गुरु जी के लंगर का भी प्रबंध किया गया। इस समय गुरमीत सिंह, जरनैल सिंह, एचपी सिंह हैप्पी, अमरजीत सिंह, तेजिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, अमनप्रीत सिंह, तेजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, चरनजीत सिंह, महिंदर सिंह, नरिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, गुरदीप सिंह आदि मौजूद थे।