पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी के मोटरसाइकिल व स्मैक समेत एक पकड़ा

चोरी के मोटरसाइकिल व स्मैक समेत एक पकड़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
थाना शिमलापुरी की पुलिस ने सूचना के तहत की गई नाकाबंदी के दौरान एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से 5 ग्राम स्मैक व चोरी का एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। आरोपी की पहिचान गांव मलौद के रुडिय़ा का रहने वाला गुरजंट सिंह है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरजंट सिंह स्मैक पीने का आदी था और धीरे धीरे अपना नशा पुरा करने के लिए स्मैक बेचने लगा। बुधवार को वह मोटरसाइकिल से डाबा चौक की तरफ आ रहा था। तभी सूचना के आधार पर पुलिस ने डाबा चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। आरोपी गुरजंट ने पुलिस को देख कर जब भागने की कोशिश की तो उसे पुलिस अधिकारियों ने पकड़ लिया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 5 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी उक्त नशा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। आरोपी से मोटरसाइकिल के कागज दिखाने को कहा गया तो आरोपी कोई कागज नहीं दिखा सका। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसके पास जो मोटरसाइकिल है वह भी चोरी का है। पुलिस अधिकारी इस बात की जांच कर रहे है कि आरोपी ने यह मोटरसाइकिल कब और कहा से चुराया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।