पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निटवियर क्लब की मेंबरशिप फीस को लेकर प्रधान और कैशियर आमने सामने

निटवियर क्लब की मेंबरशिप फीस को लेकर प्रधान और कैशियर आमने-सामने

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमुख संवाददाता - लुधियाना
निटवियर क्लब में प्रधान दर्शन डावर, महासचिव नरिंदर मिगलानी और चेयरमैन विनोद थापर, कैशियर हरीश केयरपाल के बीच मेंबरशिप फीस जमा करवाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अवैध रूप से मेंबरशिप फीस वसूलने का आरोप लगाया है। निटवियर क्लब के चेयरमैन विनोद थापर और कैशियर हरीश केयरपाल ने आरोप लगाया है कि क्लब से निष्कासित अध्यक्ष दर्शन डाबर क्लब के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निटवियर क्लब के सदस्यों ने दर्शन डाबर को 22 अगस्त 2013 को कुमरा पैलेस में आयोजित जनरल इजलास में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके अध्यक्ष पद से निष्कासित कर
दिया था। वहीं, प्रधान दर्शन डावर ने कहा है कि क्लब के सदस्यों की बैठक में विनोद थापर और हरीश केयरपाल को निष्कासित किया जा चुका है। ऐसे में हरीश केयरपाल और विनोद थापर अगर किसी सदस्य से फीस मांगते हैं तो असंवैधानिक है।



डाबर व उसकी टीम ने अगर हौजरी उद्योग के लिए कुछ किया तो करें श्वेत पत्र जारी: केयरपाल, चुनाव लड़कर लोकतांत्रिक तरीके से आगे आएं कैशियर: डावर