पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब 1.60 करोड़ से लगेगी विज्ञापन टेंडर की बोली

अब 1.60 करोड़ से लगेगी विज्ञापन टेंडर की बोली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमुख संवाददाता - लुधियाना
नगर निगम अब 1.60 करोड़ रुपए की रिजर्व राशि से शहर में विज्ञापन की 140 साइटों पर विज्ञापन लगाने का शार्ट टर्म टेंडर जारी करने जा रहा है। ये टेंडर छह माह से एक साल के लिए रहेगा। इन टेंडरों में 120 यूनीपोल, 20 गारबेज डंप शामिल रहेंगे। टेंडर हासिल करने वाली कंपनी की ओर से इस विज्ञापन के लिए स्ट्रक्चर व सभी तरह की व्यवस्था करनी होगी। ये कंपनी उसी जगह पर विज्ञापन साइट बना सकेगी, जहां विज्ञापन के मास्टर प्लान में मंजूरी दी गई है। इस बारे में एडिशनल कमिश्नर ईशा कालिया ने बताया कि अगले दो तीन दिन में ये टेंडर लगा दिया जाएगा। ये टेंडर पहले छह माह के लिए रहेगा और निगम व टेंडर हासिल करने वाली कंपनी की सहमति पर इसे अगले छह माह के लिए बढ़ाया जा सकेगा।