पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोन वसूली में 1.5 करोड़ की मशीनें खुर्दबुर्द

लोन वसूली में 1.5 करोड़ की मशीनें खुर्दबुर्द

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरिष्ठ संवाददाता - लुधियाना
स्पिनिंग मिल से 8 करोड़ रुपए का लोन वसूलते हुए बैंक अधिकारियों ने मिल में लगी हुई करीब 1.5 करोड़ रुपए की मशीनरी खुर्दबुर्द कर दी। मिल मालिक ने पता चलते ही
इस बात का आरोप लगाते हुए
पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत की। आला अधिकारियों द्वारा की गई जांच के आधार पर इस आरोप में थाना साहने वाल की पुलिस ने उमेश स्पिनिंग मिल्ज कंगनवाल के डायरेक्टर विनोद गर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के बाद इंफोर्समेंट एजेंट अजय शर्मा एसबीआई ब्रांच मिल्लर गंज, मैनेजर भारत अहू जा , राजेश गुप्ता चीफ मेनेजर व वेल्यूअर सतपाल बजाज को नामजद किया है। मिल के डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग ने पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने एसबीआई ब्रांच मिल्लरगंज से लोन लिया था। बाद में बैंक अधिकारियों ने अदालत के आदेशों पर 8 करोड़ का लोन वसूलने के लिए उनकी फैक्ट्री एक्वायर कर ली।