- Hindi News
- शहर के कई इलाकों में 15 घंटे के बिजली कट
शहर के कई इलाकों में 15 घंटे के बिजली कट
लुधियाना - बुधवार को दिन भर बरसात के दौरान लगातार बिजली के कट लगते रहे। इस दौरान शहर के चंदन नगर, सिविल सिटी, फ्रेंडस कालोनी सहित कई इलाकों को लोग प्रभावित रहे। इलाके में 15 घंटे तक का कट रहा। जिस कारण लोगों के घरों में पानी की बूंद तक नहीं आई। चंदन नगर निवासी अनामिका सहगल, काजल गुप्ता, सुमन शर्मा, मनिशा का कहना है कि सुबह पांच बजे से देर शाम तक बिजली का कट लगा रहा। ऐसे में घरों में मोटर नहीं चल पाई। जिस कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जब भी पावरकॉम के शिकायत नंबर पर फोन करते तो केवल आश्वासन देकर टाल दिया जाता। उन्होंने पावरकॉम से बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की है।