जन आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
भास्कर न्यूज - लुधियाना
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन की ओर से शुरू जन आंदोलन तीसरे दिन में दाखिल हुआ। डी.सी दफ्तर के सामने हुई विशाल रैली को संबोधन करते हुए विधायक तरसेम जोधा तथा जतिंदरपाल ने कहा कि मुख्य मंत्री तथा प्रधान मंत्री को भेजे गए मांग पत्र का कोई भी जवाब नही आया। वही गैस की सप्लाई को पहले वाली नीति के अधीन लाने के लिए मनीश तिवाड़ी के घर का घेराव करने के बाद दुबारा फिर जिला प्रशासन का दरवाजा खड़काया गया। इसी के तहत आधार कार्ड बनाने के लिए मुश्किलों को खत्म करने,टैक्स वसुलने,लुट को बंद करने, मिड डे मील के वर्करों की हो रही खजल खवारी को रोकने के लिए प्रशासन से अपील की। इसी के तहत डीजीपी शशिकांत ने ड्रग्स को बेचने वालों सजा देने की अपील की। तीसरे दिन के आंदोलन को शिंदर सिंह, चरणजीत सिंह हिमांयुपुर ने बंद पड़े भट्ठों को चलाने के लिए प्रशासन से अपील की।