पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएयू पेंशनर्स ने की इकॉनोमिक क्राइटेरिया बनाने की मांग

पीएयू पेंशनर्स ने की इकॉनोमिक क्राइटेरिया बनाने की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के पेंशनर्ज को अब तक भी पेंशन न मिलने के कारण पेंशनर्ज में रोष व्याप्त है। दिसंबर की तनख्वाह अब तक न मिलने के कारण मुलाजिमों ने पंजाब सरकार से ग्रांट समय पर जारी करने की मांग की है। पीएयू पेंशनर्ज यूनियन के प्रधान जिला राम बांसल ने बताया कि यूनिवर्सिटी की ओर से पेंशनर्ज को पहले पेंशन देने का वायदा किया गया था लेकिन 18 करोड़ी की ग्रांट आने के बाद भी पहले रैगुलर इंप्लाइज को सैलरी दे कर सीनियर सीटिजन को अनदेखा किया गया है। उन्होंने मांग की है कि इकॉनोमिक क्राइटेरिया बनाया जाया चाहिए जिससे कि पेंशनर्ज को भी समय पर तनख्वाह मिले व हर समय उन्हें यूं अपनी मांगों के लिए संघर्ष न करना पड़े। वहीं, कनफेडरेशन ऑफ पीएयू पेंशनर्ज के प्रधान सुरजीत सिंह गिल ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों में पीएयू के वाइस चांसलर को पत्र लिख कर पेंशनर्ज की पेंशन के लिए कहा जा चुका है लेकिन अभी तक भी पेंशन नहीं मिली है।