पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक मुलाजिमों को बांटी रिफलैक्टर जैकेट

ट्रैफिक मुलाजिमों को बांटी रिफलैक्टर जैकेट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - डयूटी के दौरान ट्रैफिक मुलाजिमों अलग से दिखाई दे इसके लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से ट्रैफिक विंग के मुलाजिमों को विशेष जैकेट बांटी गई। इस विशेष जेकैट पर रिफलैक्टर सट्रिप लगी हुई है। पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के दौरान 270 मुलाजिमों को जैकेट बांटी गई। इस दौरान पुलिस कमिशनर निर्मल सिंह ढिल्लों, एडीसीपी ट्रैफिक गुरदीप सिंह, एसीपी ट्रैफिक हरजीत सिंह, इंस्पेक्टर विनोद शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
पुलिस कमिशनर निर्मल सिंह ढिल्लों ने बताया कि डयूटी के दौरान ट्रैफिक कर्मी की अलग से पहचान हो सकेगी और वाहन चालकों को उनकी उपस्थिति का पता चल जाएगा। सर्दियों के मौसम के लिए यह जैकेट विशेष रूप से बनाई गई है। इससे पहले ट्रैफिक कर्मियों को हॉफ बाजू की जैकेट पहननी पड़ती थी। ट्रैफिक कर्मियों के पास इससे पहले सर्दियों में पहने वाली जैकेट नहीं थी। ट्रैफिक मुलाजिम ने बताया कि पिछले काफी समय से यह मुलाजिमों की डिमांड दी जो कि लंबे समय के बाद पूरी की गई है।