- Hindi News
- डीटीबीए ने इनकम टैक्स कमिश्नर को बताई टीडीएस के संबंध में समस्याएं
डीटीबीए ने इनकम टैक्स कमिश्नर को बताई टीडीएस के संबंध में समस्याएं
प्रमुख संवाददाता - लुधियाना
उद्यमियों को इनकम टैक्स विभाग में रिटर्न भरने व टीडीएस संबंधी पेश आ रही मुश्किलों को लेकर डिस्ट्रिक्ट टैक्सेशन बार एसोसिएशन की ओर से एक मीटिंग का आयोजन ऋषि नगर स्थित आयकर भवन के मल्टी पर्पज हॉल में किया गया। जिसमें टीडीएस के इंकम टैक्स कमिश्नर एचसी नेगी की ओर से डीटीबीए के पदाधिकारियों को पेश आ रही मुश्किलें सुनी।
इस पूरे कार्यक्रम की अगुवाई प्रधान सुभाष जैन व महासचिव विकास गोयल की ओर से की गई। कार्यक्रम में चीफ इंकम टैक्स कमिश्नर निशी सिंह मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुई। इनकम टैक्स की ओर से व्यापारियों को टीडीएस भरने में हो रही देरी पर जारी किए जा रहे प्रॉसिक्यूशन नोटिस पर विकास गोयल ने एचएस नेगी के समक्ष व्यपारियों का पक्ष रखते कहा कि ये नोटिस जारी करने से पहले एक बार व्यपारियों का पक्ष जरूर सुना जाए। कई बार व्यापारियों की कोई न कोई तकनीकी समस्या रहती है, जिसके कारण वे समय पर टीडीएस नहीं भर पाते। मीटिंग में प्रधान सुभाष जैन की ओर से इनकम टैक्स की रिटर्न भरने में पेश आ रही दिक्कतों का मुद्दा भी उठाया। विकास गोयल ने इसके लिए विभाग से एक नोडल आफिसर नियुक्त कर टैक्स अदा करने वालों को बेहतर सुविधा देने की बात कही। इस अवसर पर एचएस नेगी ने बताया कि इस संबंधी उन्हें उच्च अधिकारियों की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। वे व्यापारियों को पेश आ रही इस समस्या को उच्च अधिकारियों के समक्ष रख उन्हें जरुर राहत दिलाने की कोशिश करेंगे। चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर निशी सिंह ने कहा कि लोग समय पर अपनी रिटर्न व टैक्स भरें तो किसी तरह की समस्या उन्हें पेश नहीं आएगी। इस अवसर पर सीए संजीव भंडारी, एसीए संजीव जेठी, सीएस विकास गोयल, सीए सुमित भारती गुप्ता मौजूद थे।
डीटीबीए के पदाधिकारी टीडीएस के इनकम टैक्स कमिश्नर एचएस नेगी को सम्मानित करते हुए।
टीडीएस के इनकम टैक्स कमिश्नर एचएस नेगी ने सुनी मुश्किलें