- Hindi News
- अखिल हिंद फारवर्ड ब्लॉक मनाएगी नेता जी की जयंती
अखिल हिंद फारवर्ड ब्लॉक मनाएगी नेता जी की जयंती
लुधियाना - अखिल हिंद फारवर्ड ब्लाक की पंजाब प्रदेश इकाई की बैठक हरि सिंह नगर जस्सियां रोड हैबोवाल में हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के राष्ट्रीय प्रदेशाध्यक्ष कामरेड हरि सिंह साहनी ने की। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को नेता जी की जयंती पार्टी इस दिन को प्रेम दिवस के रूप में बड़े धूम-धाम से मनाएगी। उन्होंने का प्रदेश के हर जिले में समारोह का आयोजन किया जाएगा। साथी सरकार से इस दिन को शहीदी दिवस घोषित करने की मांग की। बैठक में आगामी लोक सभा चुनावों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने का कार्यक्रम के उपलक्ष्य में रैली भी निकाली जाएगी जो हरि सिंह नगर से सुबह 11 बजे से निकलेगी। जो हैबोवाल चौक, आरती चौक, भारत नगर चौक होते हुए जगराओं चौक पहुंच संपन्न होगी। इस दौरान सरदार प्रीतम सिंह, केएल सिक्का, प्रेम गौतम, राम चौहान, नंदलाल यादव, सुभाष चंद्र चौहान, किरण साहनी, प्रभु यादव, राजू गुप्ता, राधे श्याम, राजेश शर्मा, सियाराम, अमर राव, किशन मोहन, सुभाष मेहता, कलावती देवी, दयानंद साहनी, बलवीर सिंह, बलदेव सिंह, प्रदुमन साहनी, बलवीर सिंह, बलराम यादव, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।