- Hindi News
- कोमल जैन श्री आत्म वल्लभ जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन बने
कोमल जैन श्री आत्म वल्लभ जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन बने
लुधियाना - श्री आत्म वल्लभ जैन चैरिटेबल ट्रस्ट की मीटिंग जीरा के लहरा गांव में हुई। श्री आत्म वल्लभ अतिथि भवन में हुई इस मीटिंग में सर्वसम्मति से आगामी कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें ड्यूक के कोमल जैन को चेयरमैन, प्रदीप पब्लिकेशन के राजकुमार जैन को संरक्षक, पट्टी वाले धर्मपाल जैन को संरक्षक, कसूर वाले रविनंदन जैन को वाइस चेयरमैन, पाटनी के सुरेश जैन को महामंत्री, केजीएम के अशोक जैन को संयुक्त मंत्री, वीर जी वीरेंद्र जैन को कोषाध्यक्ष व एलोरा शॉल के दीपक जैन को सलाहकार नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी की ओर से गुरु आत्म वल्लभ जी के जन्म दिवस पर 29 व 30 मार्च को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवाया जाएगा।