पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘ईमानदार जुड़ें आम आदमी पार्टी से’

‘ईमानदार जुड़ें आम आदमी पार्टी से’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
आम आदमी पार्टी की बैठक बुधवार को पार्टी नेता शशिकांत ((पूर्व डीजीपी)) की अध्यक्षता में दुगरी रोड इलाके में हुई। बैठक के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी 14 इकाई बनाने को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि, जल्द पार्टी ही देश और शहर की हरेक विभागों में भ्रष्टाचार में लिप्त अफसरों की लिस्ट बनाएगी और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण की अपील करेगी। आप पार्टी के
सभी कार्यकर्ता इसमें एकजुट होकर हिस्सा लेंगे। उन्होंने युवाओं, ईमानदार लोगों, मजदूर व पीडि़त वर्ग के साथ ही इस समाज के शोषित वर्ग के लोगों को पार्टी से जुडऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि, ईमानदार लोग ही पार्टी से जुड़कर एक स्वच्छ समाज के निर्माण भागीदार बन सकते हैं। बैठक में यूथ व लेबर विंग बनाने पर भी सहमति बनाई गई। भर्ती के लिए स्वच्छ छवि वालों को ही तरजीह दिए जाने पर चर्चा हुई।
इस मौके पर आप नेता शशिकांत से कई औद्योगिक व ट्रेड ग्रुप, डॉक्टर, एडवोकेट, यूथ और महिलाओं ने मुलाकात की। बैठक में बादीश जिंदल, डॉ.अजय शाही, परमपाल बावा, संदीप सरीन, कमलप्रीत सिंह, एडवोकेट रुपिंदर सिंह तथा कमिकर सिंह मौजूद थे।