- Hindi News
- 1024 बच्चों ने दिया एनसीसी के ए सर्टिफिकेट का पेपर
1024 बच्चों ने दिया एनसीसी के ए सर्टिफिकेट का पेपर
भास्कर न्यूज - लुधियाना
एनसीसी के जूनियर विंग के ए सर्टिफिकेट का एग्जाम लिया गया। चार सेंटरों पर हुए एग्जाम में कुल 1024 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। लिखित परीक्षा के साथ ही स्टूडेंट्स का प्रैक्टिकल भी लिया गया। ट्रेनिंग अधिकारी कर्नल मोहन सिंह ने बताया कि आठवीं से लेकर दसवीं तक के स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में शिरकत की। बीसीएम शास्त्री स्कूल, खालसा गल्र्स स्कूल, गुरु नानक इंजीनियरिंग स्कूल और गुरु नानक पब्लिक स्कूल में बच्चों ने ये पेपर दिया। विंग कमांडर एसएस कैले ने बताया कि एयर विंग में बच्चों का रुझान काफी बढ़ा है। 33 फीसदी सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित की गई हैं। ताकि किसी भी तरह से लड़कियों की भागीदारी कम न हो। उन्होंने बताया कि आठ स्कूलों के बच्चे एयर विंग के ए सर्टिफिकेट का एग्जाम दे रहे हैं।