दड़ा-सट्टा लगाते तीन काबू
भास्कर न्यूज - लुधियाना
थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने इलाके से अलग-अलग जगह पर छापेमारी करके तीन जगह से दड़ा सट्टा लगाते हुए तीन लोगो की गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 8380 रुपये बरामद किए है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संगम पैलेस के पास से एक युवक को गिटीया खेलते हुए काबू करके उसके पास से 3050 रुपये बरामद किए है।
जांच अधिकारी के अनुसार आरोपी चण्डीगढ़ रोड स्थित कर्मा हास्पिटल के पास का रहने वाला राम किशन है जो पब्लिक पलेस पर लोगो की जुआ खेलवा रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।