पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माछीवाड़ा में लगेगा ३ दिवसीय खेल मेला

माछीवाड़ा में लगेगा ३ दिवसीय खेल मेला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
माछीवाड़ा के गांव हंबोवाल की ग्राम पंचायत शहीद रणजीत सिंह स्पोट्र्स क्लब के सहयोग से गांव के सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल में वार्षिक खेल मेला आयोजित करने जा रही है। जिसकी तैयारियां संबंधी क्लब व पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के उपरांत प्रधान कर्मजीत सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी क्लब पंचायत के सहयोग से लगातार 6वां मेला आयोजित कर रहा है ।
तीस जनवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय खेल मेले में फुटबाल, कबड्डी तथा कुत्तों की दौड़ के मुकाबले करवाए जा रहें है। मेले के दौरान राज्य भर से आने वाली टीमों के लिए टूर्नामेंट में टीमों की गिनती की कोई बंदिश नहीं होगी। शाही स्पोट्र्स कालेज चकडौदी समराला की तरफ से खेल मेले के सभी दिनों में खिलाडिय़ों व दर्शकों के लिये लंगर का भी प्रबंध किया जाएगा।