जूडो प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - लुधियाना
इंटर कॉलेज जूडो प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता में शहर के मास्टर तारा सिंह मेमोरियल कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज की सुमन ने 44 किलोग्राम वर्ग और 70 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं सुखदीप कौर ने भी कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा मुंबई में हुई इंटरनेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में दमनदीप कौर ने दो गोल्ड
मेडल और एक ब्रांज मेडल अपने नाम किया।
इस अवसर शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष हरप्रीत कौर व टीम के कोट ने विजेताओं के प्रदर्शन की काफी सराहना की। इस मौके पर कालेज प्रिंसिपल प्रवीण कौर चावला ने विजेताओं को बधाई दी व आगे भी पढाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।