स्पिक मैके में म्यूृजिक और डांस
भास्कर न्यूज - लुधियाना
मिलर गंज स्थित रामगढिय़ा गल्र्स कॉलेज में द सोसायटी फॉर द प्रोमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चरल एमंग यूथ ((स्पिक मैके)) की ओर से कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स ने म्यूूजिक और डांस में कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में संस्कृति अवॉर्ड, युवक साधक अवॉर्ड जैसे पुरस्कारों से सम्मानित बहाओदीन एम डागर और पखावज में लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड हासिल कर चुकी चित्रांगना एग्ल रेशवाल ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नरिंदर संधू, रणजोध सिंह, जगतार सिंह और अतुल तलवाड़ ने मेहमानों का स्वागत किया। डॉ. नरिंदर कौर संधू ने कहा कि स्पिक मैके हर साल युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक संगीत और नृत्य से जोडऩे की कोशिश करता है। प्रोग्राम में युवा स्टूडेंट्स ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।
स्पिक मैके में प्रस्तुति देते कलाकार।
रामगढिय़ा गल्र्स कॉलेज में कराया कल्चरल प्रोग्राम