पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो लोगों से हेरोइन और स्मैक बरामद

दो लोगों से हेरोइन और स्मैक बरामद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - थाना डिवीजन नंबर ५ की पुलिस ने बस अड्डे के पास से एक युवक को पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक मॉडल टाउन इलाके का रहने वाला कमल चावला है। दूसरे मामले में धांधरा रोड पर
नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थाना सदर की पुलिस ने कार सवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है। आरोपी रोहित सग्गड़ न्यू कुंदन पुरी का रहने वाला है। आरोपी को अदालत में पेश कर 1 दिन के रिमांड पर लिया गया है।