वार्षिक न्यूज पत्रिका का विमोचन
लुधियाना - शांति तारा कॉलेज में समारोह के दौरान कॉलेज की वार्षिक गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए अमन नामक न्यूज पत्रिका का विमोचन किया गया। इस समारोह में इलाके की विभिन्न विधयक संस्थाओं के प्रिंसिपल ने हिस्सा लिया। कॉलेज कमेटी के महासचिव अरविंद मल्होत्रा द्वारा पत्रिका का विमोचन किया गया। प्रो. सुरिंदर दुआ की देख-रेख में हुए इस समारोह में कालेज छात्राओं ने रंगारंग प्रोग्राम भी पेश किया। कालेज सलाहकार सुरिंदर कौर ने मेहमानों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल बलवीर सिंह, प्रि. बलतेज सिंह, रणवीर कौर, प्रि. अजय बत्तरा, प्रो. चरणप्रीत सिंह, प्रो. लक्ष्यद्वीप सिंह, प्रो. प्रितपाल कौर, दलजीत कौर, विजय वर्मा, राज कुमार आदि उपस्थित थे।