- Hindi News
- पुरुषोत्तम बने वेल्फेयर सोसाइटी के प्रधान
पुरुषोत्तम बने वेल्फेयर सोसाइटी के प्रधान
भास्कर न्यूज - लुधियाना
शहर के इस्लाम गंज इलाका में महाशा बिरादरी द्वारा बिरादरी एवं इलाके की तरक्की के लिए महाशा वेल्फेयर सोसाइटी का गठन किया गया। इस मौके पर पुरषोतम लाल बिल्ला को सर्व सम्मति से महाशा वेल्फेयर सोसाइटी का प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा कैलाश चंद काठा को उप प्रधान, गुलजारी लाल को चेयरमैन, महिंद्रपाल काला को वाइस चेयरमैन, किशन लाल परवाना और मुल्ख राज को सेक्रेट्री तथा सम्राट टोनी चनौरिया को खजांची नियुक्त किया गया।
इस मौके पर महाशा वेल्फेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा इलाके में आ रही मुश्किलों को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोसाइटी द्वारा नशों के खिलाफ विशेष तौर पर मुहिम चलाई जाएगी। प्रौढ़ शिक्षा के लिए प्रयास किए जाएंगे। समय समय पर इलाके में मैडिकल कैंप लगाए जाएंगे।
कन्या भ्रूण हत्या जैसे मुद्दों के खिलाफ विशेष कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा महाशा वेल्फेयर सोसाइटी की तरफ से संयुक्त उप प्रधान तरसेम लाल काला, रमेश कुमार काठा, प्रचार मंत्री पप्पू तथा राज कुमार बिट्टू, तिलक राज, राजपाल काला, उजागर सिंह, विश्वजीत बिच्छू, रछपाल बठनोत्रा, प्रेम कुमार बठनोत्रा, राजेश, परमजीत सिंह पम्मा और शाम लाल को नियुक्त किया गया।