पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लॉट पर अवैध तरीके से कब्जे की कोशिश

प्लॉट पर अवैध तरीके से कब्जे की कोशिश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
बस्ती जोधेवाल में अवैध तरीके से प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने बीआरएस नगर की गुरप्रीत कौर की शिकायत पर कपूरथला के सुभाष कुमार, परमजीत सिंह व जालंधर के अंग्रेज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसआई प्रीतपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता का सुतंतर नगर में एक खाली प्लॉट है। आरोपियों ने जबरन प्लॉट की दीवारें गिराकर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायतकर्ता ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों से विरोध किया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरु कर दी। जिसकी जानकारी उसने पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।