पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो साल पहले सीवरेज लाइन डाली तो गली बनाना ही भूल गया निगम

दो साल पहले सीवरेज लाइन डाली तो गली बनाना ही भूल गया निगम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
शहर के सबसे बड़े वॉर्ड 31 में लगते पॉश एरिया न्यू टैगोर नगर के निवासी सीवरेज से जुड़ी अजीब दिक्कत का सामना कर रहे हैं। यहां लंबे समय से सीवरेज सिस्टम दुरुस्त न होने की समस्या बनी थी। किसी तरह दो साल पहले सीवरेज लाइन डाली गई।
तब से ही 22 फुटी रोड पर इलेक्ट्रिकल शॉप के सामने वाली स्ट्रीट कच्ची पड़ी है, जबकि आसपास की गलियों को पक्का कर दिया गया था। जो स्ट्रीट कच्ची पड़ी है, उसमें रहने वाले कारोबारी व अन्य नौकरीपेशा लोग दो साल से बारिश होने पर कई दिन बाद तक जलभराव की समस्या झेलते हैं। उन पर आसमान से गिरकर खजूर में अटकने वाली कहावत सही साबित हो रही है।
यहां रहने वाले लोगों ने तीखा रोष जताया कि अरसे से सीवरेज की समस्या झेल रहे थे। करीब दो साल पहले नगर निगम प्रशासन ने इलाके की गलियों में सीवरेज लाइन डलवाई थी। सीवरेज का काम पूरा होने के बाद आसपास की गलियां पक्की कर दी गई, लेकिन हमारी स्ट्रीट तब से वैसी ही पड़ी है।
इलाका पार्षद नरिंदर मल्ली से तभी से लगातार गुहार लगा रहे हैं, मगर आज-कल के वादों के सिवाए कोई हल नहीं निकला। अंत में उन्होंने यह कहकर हाथ खड़े कर दिए कि निगम के खजाने में अभी पैसा नहीं है, आने पर स्ट्रीट पक्की करवा देंगे। समस्या झेल रहे लोगों का रोष है कि जब कभी थोड़ी सी बारिश भी हो जाए तो पानी भर जाता है, जो स्ट्रीट कच्ची होने की वजह से कई दिन तक नहीं निकलता है।



शिकायत करने के बाद हर बार मिला केवल आश्वासन

वॉर्ड वाइज

॥इलाका पार्षद ने पहले विधानसभा चुनाव, फिर निगम सदन की मीटिंग, उसके बाद दीवाली बीतने पर स्ट्रीट पक्की कराने के वादे किए। अब तो दो दीवाली निकल गई, गली पक्की नहीं हो सकी। नीतू जैन, कारोबारी नवल जैन की पत्नी

॥दो साल के दौरान इलाका पार्षद कभी नजर नहीं आए। ऐसे में सीवरेज लाइन डालने के बाद कच्ची छोड़ी गई अपनी स्ट्रीट के बारे में भला किससे शिकायत करें। निगम प्रशासन सुनवाई को राजी नहीं है। कमलदेव शर्मा एनआरआई

॥स्ट्रीट कच्ची होने की वजह से बारिश का पानी भरने पर स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को खासतौर पर परेशानी होती है। अजीब हालत है, इस मामले में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।निशा रानी

॥सीवरेज की समस्या जैसे-तैसे निपटी तो उसके बाद से हमारी स्ट्रीट कच्ची पड़ी है। यह सोचा नहीं था कि शहर में रहकर भी गांव से भी बदतर हालात से गुजरना पड़ेगा। हमारी हालत से निगम प्रशासन बेखबर बना है। मिसेज ऊषा-