पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संसार का प्रेम छोड़ दो, परमात्मा से प्रेम करो: जिंदर बाबा

संसार का प्रेम छोड़ दो, परमात्मा से प्रेम करो: जिंदर बाबा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
संसार का प्रेम छोड़ दो। जो प्रेम तुम संसार से करते हो, वह प्रेम परमात्मा से करो। यह तभी संभव है, जब आप धर्म का मार्ग अपना लेते हो। धर्म का मार्ग अपनाने से परमात्मा सदैव तुम्हारी रक्षा करेगा, संसार नहीं। यह विचार पीर बाबा अली शाह जी की दरगाह ईडब्ल्यूएस कालोनी में साप्ताहिक चौकी के दौरान मुख्य सेवादार व गद्दी नशीन बाबा जिंदर जी ने कहे।
जिंदर बाबा ने कहा कि ऐसा करने से ही तुम्हारा कल्याण होगा। परमात्मा आपकी नैया को पार लगाने वाला है। वहीं आपका करता धरता है। वहीं भव सागर से पार लगाने वाला है।
संसार में मनुष्य का परमात्मा ही एक सहारा है। इस दौरान कव्वालों ने पीर बाबा जी का गुणगान करके आए हुए भक्तों को निहाल किया। जिंदर बाबा जी ने पीर बाबा जी को चादर भेंट कर चिराग की
रस्म अदा की। इस अवसर पर धर्मपाल, राजा, राकेश कुमार, पवन कुमार, हरदीप राय, राजू, हनी, सतमीत सिंह, राज कुमार आदि भी मौजूद थे।