जरूरतमंदों को वितरित किए गरम कपड़े
भास्कर न्यूज - लुधियाना
हैल्पिंग हैंड सोसाइटी की ओर से जरूरतमंदों क ो गरम कपड़े वितरित किए गए। सोसाइटी के प्रधान राजिंदर भूषण मैनी की अध्यक्षता में चीमा चौक के नजदीक एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस समारोह में मैनी ने कहा कि महंगाई के दौर में गरीब के लिए अपना परिवार पालना प्रति दिन कठिन होता जा रहा है। रिक्शाचालक, मजदूर, रेहड़े पर माल ढोने वाले इत्यादि दिन भर मेहनत करते हुए, अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाते है। ऐसे में उनके पास अपने लिए कुछ नही बचता।
यहां तक कि इतनी सर्दी में वह अपने लिए गरम कपड़े तक खरीदने को असमर्थ हैं। ऐसे लोगो की सहायता के लिए हैल्पिंग हैंड सोसाइटी द्वारा पहल की गई है, जिसमें ओस्टर निटवियर की तरफ से पूरा सहयोग दिया गया।
समारोह के दौरान सोसाइटी के सदस्यों द्वारा सड़क पर जा रहे रिक्शा, रेहड़े वालों और मजदूरो को रोक कर उन्हें जैकेट, स्वेटर एवं टोपियां पहनाई गई। इस अवसर पर राजीव शर्मा, अमरजीत सिंह, मक्खन सिंह, जगमोहन सिंह ओस्टर, अरोडा फैब्रिक से एमएस अरोडा, माउंट ब्लू से संजीव जैन, एजी डांग होजरी से सुभाष, यंगमैन निटवियर से रमेश, मिंटू चोपड़ा, सरबजीत सिंह, लक्की धीर, विमल शर्मा, मलकीत मंजू धीर आदि मौजूद थे।