पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 80 लाख धोखाधड़ी मामले में नामजद

80 लाख धोखाधड़ी मामले में नामजद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - जमीन का सौदा करने के बाद रजिस्ट्री न करवा कर धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना डेहलों की पुलिस ने दुगरी के सुखविंदर सिंह की शिकायत पर गांव जरखड़ के सुरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुखविंदर सिंह ने बताया कि उसने आरोपी से गांव डेहलों में 80 लाख रुपए की जमीन खरीदी थी। आरोपी ने राशि लेने के बाद जमीन किसी दूसरे आदमी को बेच दी। जब आरोपी से पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे दो चैक दे दिए। जब चैक बैंक में पेश किए गए तो दोनों चैक फेल हो गए। आरोपी से इस संबंध में बात की गई तो उसने जान से मारने की धमकियां देते हुए भाग निकला।