- Hindi News
- पैट्रोल पंपों पर ग्राहकों को नहीं मिल रही सुविधाएं
पैट्रोल पंपों पर ग्राहकों को नहीं मिल रही सुविधाएं
लुधियाना - कुछ पैट्रोल पंप पर ग्राहकों के वाहनों में हवा भरने की सुविधा नहीं मिल रही, जबकि पैट्रोल पंप कंपनियों द्वारा ग्राहकों को यह सुविधा देना आवश्यक है। कुछ पंप तैनात कर्मी ग्राहकों से हवा की सुविधा मांगने पर हवा भरने की मशीन खराब होने का बहाना बनाकर टाल-मटोल करते हैं। प्रत्येक पैट्रोल पंप पर हवा भरने की मशीन दिखावे के लिए लगी हुई हैं, परंतु इनसे सुविधा न मिलने के कारण ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। पंप मालिक इन दिशा-निर्देशों को दरकिनार करके वाहनों में हवा भरने की सुविधा नहीं दे रहे। जिस कारण ग्राहको को परेशानी उठानी पड़ती है। जब इसकी शिकायत फतेहगढ़ साहिब पैट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन से की गई, तो उन्होंने कहा कि यह मामला वह पंजाब की अगली होने वाली पंप मालिकों की बैठक में उठाएंगे।