पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजपथ पर दिखेंगे शहर के 20 कैडेट्स

राजपथ पर दिखेंगे शहर के 20 कैडेट्स

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रागिनी कौशल - लुधियाना
26 जनवरी को दिल्ली में होने जा रही रिपब्लिक डे परेड में शहर के भी 20 एनसीसी कैडेट्स हिस्सा लेकर शहर का नाम रोशन करने जा रहे हैं। पिछले सालों में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से सबसे ज्यादा हिस्सा लेने वाले कैडेट्स राजपथ पर होने वाली परेड में प्रधानमंत्री के सामने अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। लुधियाना ग्रुप से कुल 28 कैडेट्स का चुनाव हुआ है। इसमें अबोहर, मलोट और फिरोजपुर के कैडेट्स भी शामिल हैं। लुधियाना से 20 में से 7 सीनियर डिवीजन के, 2 सीनियर विंग के, 2 जूनियर डिवीजन के, 4 जूनियर विंग के स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे। इन्हीं 15 कैडेट्स में दो एयर विंग के कैडेट भी शामिल हैं। शहर के लिए गर्व की बात ये भी है कि गडवासू से 5 एनसीसी कैडेट्स भी घुड़सवारी के अपने जौहर को देश भर के सामने प्रदर्शित करेंगे। इन कैडेट्स में सबसे कम उम्र की व पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में बेस्ट कैडेट का खिताब भी जीत चुकी 14 वर्षीय प्रभलीन कौर ने भी अपना नाम मार्च पास्ट में शामिल होने के लिए दर्ज करवाया है। प्रभलीन कौर सराभा नगर के सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की स्टूडेंट हैं। ट्रेनिंग अधिकारी कर्नल मोहन सिंह ने बताया कि इससे पहले भी हमारे स्टूडेंट्स का चयन इस परेड के लिए होता रहा है लेकिन इस साल इतने ज्यादा बच्चों के सेलेक्शन से काफी खुशी हो रही है। उन्होंने बताया कि ये बच्चे 30 नवंबर से दिल्ली में ट्रेनिंग ले रहे हैं।



प्राइम मिनिस्टर के डेस्क से देखेंगे रिपब्लिक डे परेड

जेईई मेन में देश में दूसरा स्थान हासिल करके शहर का नाम रोशन करने वाले रितिश गोयल भी 26 जनवरी को प्रधानमंत्री के साथ बैठ कर परेड का आनंद उठाएंगे। रितिश के पिता डॉ.अनिल के गोयल ने बताया कि रितिश मुंबई से 25 जनवरी को दिल्ली पहुंचेंगे।

जय हो

इनमें सेक्रेट हार्ट की सबसे कम उम्र की प्रभलीन कौर भी शामिल है