- Hindi News
- फ्री ऑपरेशन वॉक मुहिम में किए 62 ज्वाइंट री प्लेसमेंट
फ्री ऑपरेशन वॉक मुहिम में किए 62 ज्वाइंट री-प्लेसमेंट
लुधियाना - दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ((डीएमसीएच)) में फ्री ऑपरेशन वॉक मुहिम के तहत तीन दिन में 62 ज्वाइंट री-प्लेसमेंट किए गए। अमेरिकन गैर-सरकारी संस्था मेरीलैंड यूएसए के सहयोग से इस दौरान 51 मरीजों के ऑपरेशन हुए। इनमें से कुछ मरीजों के दो ऑपरेशन भी किए गए। अमेरिकी टीम में 50 डॉक्टर, सर्जन, नर्सिंग स्टाफ, सर्जिकल टैक्नोलॉजिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट आदि शामिल थे। इस टीम ने डीएमसीएच के हड्डी रोग विभाग के डॉक्टरों के साथ मिलकर जरुरतमंद परिवारों के मरीजों के ऑपरेशन किए। इस अभियान के तहत ऑपरेशन के साथ ही मरीजों को दवाइयां, खाना, वॉकर भी फ्री दिए गए।