- Hindi News
- प्रताप कॉलेज के छात्र पहुंचे मलकपुर गांव
प्रताप कॉलेज के छात्र पहुंचे मलकपुर गांव
लुधियाना - प्रताप कॉलेज आफ एजुकेशन के एमएड स्टूडेंट्स ने वीरवार को गांव मलकपुर का दौरा किया। टीचर जया बत्रा के नेतृत्व में स्टूडेंट्स ने हंबड़ां रोड स्थित गांव मलकपुर में हेल्थ गाइडेंस अवेयरनेस प्रोग्राम करवाया। गांव की सरपंच मलकीत कौर के पुत्र करमजीत सिंह ने गांव के लोगों को एक स्थान पर एकत्रित किया। कॉलेज की स्टूडेंट ईशा, मनीषा, नेहा बंधना, पूनम प्रीति और बलविंदर सिंह ने लोगों को सेहत के प्रति जागरूक किया। जया बत्रा ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जीवन में मानसिक तनाव बहुत बढ़ रहा है और युवा पीढ़ी को मानसिक तनाव से बचने के लिए अपनी जीवन शैली में बदलाव करना चाहिए।