- Hindi News
- नशे के खिलाफ शिव सेना सौंपेगी सीएम को ज्ञापन
नशे के खिलाफ शिव सेना सौंपेगी सीएम को ज्ञापन
भास्कर न्यूज - लुधियाना
पंजाब में नशे की रोकने के लिए पंजाब के पूर्व डीजीपी शशीकांत ने शिव सेना बाल ठाकरे की जिला इकाई के साथ बैठक की। उन्होंने संस्था द्वारा नशे की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। साथ ही पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए चल रही लड़ाई में साथ देने के लिए कहा। सेना के जिला प्रधान संजीव देम ने इस लड़ाई में उनका पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा उनकी टीम जल्द ही इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल को एक ज्ञापन भी देगी। जिसमें नशे को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में नए शराब के ठेको की मंजूरी देने पर रोक व पुराने ठेको की संख्या में कमी करने की मांग भी की जाएगी। क्योंकि लगातार बढ़ रहे नशे में शराब की अहम भूमिका रहती है। इस दौरान संस्था जिला उपप्रधान एनके शर्मा, दर्शन राहर आदि मौजूद थे।