पीएनबी ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
लुधियाना - पंजाब नेशनल बैंक लुधियाना मंडल की शाखा चौड़ा बाजार ने समजिक गतिविधियों के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे। इस मौके पर मंडल प्रमुख चंद्र खुराना विशेष तौर पर उपस्थित थे। खुराना ने कहा कि पीएनबी की छवि हमेशा सामजिक बैंक की रही है और बैंक हमेशा सामजिक कार्य में अग्रणी रहा है। बैंक का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। इसी उपलक्ष्य में सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए हैं। बैंक लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। इसलिए समय समय पर सामजिक का र्यो का आयोजन किया जाता है।