- Hindi News
- दिल्ली की तर्ज पर जनता को सस्ती बिजली उपलब्ध करवाई जाए: टंडन
दिल्ली की तर्ज पर जनता को सस्ती बिजली उपलब्ध करवाई जाए: टंडन
प्रमुख संवाददाता - लुधियाना
पंजाब सरकार दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा की तर्ज पर पंजाब की जनता को सस्ती बिजली उपलब्ध करवाने के प्रबंध करके पंजाब की जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करें। उपरोक्त बयान शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन ने स्थानीय वॉर्ड नंबर 8 के टिब्बा रोड में वार्ड स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा करने के उपरांत उपस्थित शिव सैनिकों व स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए दिया। इससे पूर्व शिव सेना ने कमल कुमार को वॉर्ड 8 का अध्यक्ष, विनोद कुमार को उपाध्यक्ष नियुक्त करके देश व समाज की सेवा करने की शपथ दिलाई। दिल्ली, हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में भी बिजली के दाम कम करने पर चर्चा करते हुए उन्होंने पंजाब सरकार से आग्रह किया कि दिल्ली छोटे से राज्य में अपनी बिजली न होने के बावजूद बिजली के दाम आधे करके जनता को राहत दी है। उनसे सबक सिख कर पहले हरियाणा और अब महाराष्ट्र ने भी बिजली के दाम कम कर दिए हैं, इसलिए पंजाब सरकार भी राज्य की जनता को बिजली के दाम कम करके आर्थिक बोझ कर करें। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश अरोड़ा, जिला प्रभारी राकेश कपूर और शहरी अध्यक्ष अश्वनी चोपड़ा और विनोद कुमार मौजूद थे।