रायन ने मनाया रिपिब्लक-डे
लुधियाना - रायन इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कई गतिविधियां करवाई गई।
पहली और दूसरी क्लास स्टूडेंट्स ने तिरंगे के रंग के बैज और बत्तख
बनाए और तीसरी कक्षा से लेकर पांचवीं तक के छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानियों के कोलॉज बनाया। बच्चों की तरफ से बनाए गए चीजों से सेनानियों को याद किया गया। प्रिंसिपल रितू स्याल ने बच्चों के पेश की गई गतिविधियों की काफी सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यों से बच्चों में देश प्रेम की भावनाएं पैदा होती है।