- Hindi News
- सियासत में पारदर्शिता लाकर ही होगा शहीदों का सपना साकार : बावा
सियासत में पारदर्शिता लाकर ही होगा शहीदों का सपना साकार : बावा
भास्कर न्यूज - लुधियाना
आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेता सुभाष चंद्र बौस का 117वीं जयंति पर देश भगत यादगार सोसायटी की ओर से राजगुरु नगर में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के प्रधान किशन कुमार बावा ने की। उन्होंने कहा कि महान देश भक्तों का जीवन हमें देश के प्रति प्रेम, देश सेवा, सच्चाई व देश भक्ति की भावना पैदा करने की प्रेरणा देता है। देश को अग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने का सपना नेता जी ने ही देखा था। देश अग्रेजों से तो आजाद हो गया पर अभी भी नेताओं के गुलाम है। जो अपने स्वार्थ के लिए देश को खाते जा रहे है। उन्होंने कहा देश की सियासत में पार दर्शता ला कर ही शहीदों के सपनों को साकार किया जा सकता। जिसके हम सभी को एकजुट होने की जरूरत है। इस दौरान करनैल सिंह, रमेश सिंह सग्गू, सुरिंदर सिंह कनूर, निर्मल सिंह पिंडोरी, विशु ढींगरा आदि मौजूद थे।